रायपुर/बिलासपुर, जनवरी, 15/2025
2 हजार करोड़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार… बेटे से भी हुई पूछताछ….
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में कई बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है अब इस मामले में ED ने कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED ने कवासी लखमा को अपने CA के साथ आने कहा था लेकिन लखमा अकेले ही सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए थे।
आपको बता दे कि प्रदेश के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ED ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड ले सकती है। उनके बेटे हरीश लखमा को पूछता के बाद छोड़ दिया गया है। आपको बता दे कि कुछ वक्त पहले कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के कई ठिकानों पर ED ने दबिश दी थी। रेड कार्रवाई लेन देन के कई सबूत मिलने की बात सामने आई थी शायद यही वजह है कि पूछताछ के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..

