
बिलासपुर // बोदरी नगर पंचायत में खेल हो गया ….. बोदरी नगर पंचायत में चकरभाठा कैम्प है जहाँ सिंधियों की आबादी लगभग साढ़े सात हज़ार है और कुल 16000 मतदाताओं में 5000 मतदाता सिंध समाज से हैं, कुल 15 वार्डों में से छः वार्डों में सिंध समाज तय करता है कि इन वार्डों में उनका प्रतिनिधि कौन होगा? इस पर गौर करने वाली बात ये है कि आमतौर पर सिंध समाज को भाजपा समर्थित माना जाता है लेकिन बोदरी नगर पंचायत में आने वाले चकरभाठा कैम्प के सिंधी समाज अपने एक सिंधी युवा विजय वर्मा के कारण कांग्रेस को वोट करते हैं। ऐसे में बोदरी नगर पंचायत में सिंधु समाज का अध्यक्ष नहीं तो उपाध्यक्ष पद मिले ऐसी प्रदेश के मुखिया की मंशा थी(सूत्रों के अनुसार).
लेकिन शनिवार को बोदरी में कुछ ऐसा खेल हो गया की जिस कांग्रेसी नेता को बोदरी नगर पंचायत का जिम्मा दिया गया था वो ना जाने क्यों और किसके कहने से बहक गया और दोनों पदों से उसने विजय वर्मा को बाहर कर दिया?
अध्यक्ष पद तय होने के बाद रायपुर रोड स्थित श्याम वाटिका में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों और पार्षद पतियों को खुलेआम धमकाया गया और उपाध्यक्ष पद के लिये नये नाम पर वोट करने के लिये कहा गया।
उधर विजय वर्मा(भा) ने भी उपाध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल कर दिया, विजय ने इसकी वजह बताई की समाज के दबाव में उन्होंने ऐसा किया है साथ ही प्रदेश के मुखिया तक भी ये संदेश जायेगा कि मुझे बाहर किया गया है। बहरहाल विजय को सिर्फ चार वोट मिले और वो पूर्व अध्यक्ष अंजू दुबे के देवर अभिषेक दुबे से हार गया।
खबर सिर्फ इतनी है कि CM के आश्वासन के बाद भी बोदरी नगर पंचायत में अपने समाज की अवहेलना से चकरभाठा का सिंध समाज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
