• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

न्यायधानी में सरेराह युवती की पिटाई… लड़कियों के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा… राहगीरों ने बनाया वीडियो…

बिलासपुर, जनवरी, 17/2025

न्यायधानी में सरेराह युवती की पिटाई… लड़कियों के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा… राहगीरों ने बनाया वीडियो…

बिलासपुर में एक युवती की बीच सड़क पिटाई हो गई। पीटने वाली भी 3 युवतियां है पुराना बस स्टैंड के पास Sa सड़क पर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा चला जिसमें 3 लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की पिटाई कर दी आस पास खड़े राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अब युवतियां भी खुले आम अपनी दबंगई दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शुक्रवार की शाम को ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर कपड़े की शॉप में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट की घटना घट गई। इस मारपीट की घटना को सड़क दूसरे तरफ खड़े कुछ युवक अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिए और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल कर दिए।

मारपीट क्यों और किस कारण से हुई है अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। चारों लड़कियां आपसे में बात कर रहे थे उसके बाद एक युवती ने अचानक ही हाथ उठा दिया और फिर 4/5 थप्पड़ जड़ दिए इतना ही नहीं उसके बाद उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा कर लात से भी पिटाई की। मारपीट के बाद दूसरी युवती ने उंगली दिखाते हुए उसे धमकी भी दी। युवतियों के इस हाइवोल्टेज ड्रामा को देखने राहगीरों की भीड़ जुट गई कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश कर युवती को छुड़ाया। जानकारी मिली है पीड़ित युवती घटना के बाद शिकायत करने सिविल लाइन थाने पहुंची।

 

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…

You missed