कोरबा/दीपका, 15/2025
नगर पालिका परिषद दीपका चुनाव: भाजपा ने अध्यक्ष पद जीता, वार्डों में रही कांटे की टक्कर…
सत्यम यादव की रिपोर्ट ( संवाददाता कोरबा जिला)
प्रदेश भर में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है 10 नगर निगम भाजपा की झोली में आ गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नगर पंचायत और नगर पालिका में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताते हुए जनता ने अपना पूरा समर्थन भाजपा को दिया है। दीपका नगर पालिका परिषद सीट भी भाजपा के खाते में आ गई है यहां से भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार राजेंद्र राजपूत ने चुनाव जीता है। इसके अलावा वार्डो में पार्षद पद के भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 6 तो 3 सीट पर निर्दलीयों ने बाजी मार ली है और एक सीट पर निर्विरोध चुने गए है। इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, वहीं वार्ड स्तर पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत (भाजपा)

पार्षद पद के विजेता
1 कमलेश जायसवाल (कांग्रेस)
2 राम जयसिंह (कांग्रेस)
3 श्रीमती संगीता साहू (भाजपा)
4 श्रीमती सविता कंवर (भाजपा)
5 श्रीमती ज्योति तिवारी (भाजपा)
6 श्रीमती सुनीता जायसवाल (भाजपा)
7 शांति देवी राजपूत (निर्दलीय)
8 निर्विरोध प्रत्याशी
9 सुजीत सिंह (भाजपा)
10 संतोष निराला (भाजपा)
11 अविनाश सिंह (लड्डू) (भाजपा)
12 अविनाश यादव (कांग्रेस)
13 अरुणीश तिवारी (भाजपा)
14 आकाश साहू (कांग्रेस)
15 गुलशन ध्रुव (भाजपा)
16 हिमांशु देवांगन (भाजपा)
17 निशु तिवारी (निर्दलीय)
18 सुख सागर साहू (निर्दलीय)
19 इश्तिखार अली (कांग्रेस)
20 हर्षित देवी राजपूत (कांग्रेस)
21 सुमन लता गिलहरे (भाजपा)
Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
