बिलासपुर, फरवरी, 15/2025
आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी जीत… बोदरी से नीलम विजय वर्मा ने लहराया परचम… आप के 4 पार्षद भी जीते…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के आज परिणाम आ चुके है प्रदेश भर में हुए 10 नगर निगम में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है नगर पंचायत और नगर पालिका में भी भाजपा ने अध्यक्ष का चुनाव जीता है इस सब के बीच आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है और बिलासपुर नगर निगम से लगे बोदरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद सहित 4 वार्डो में पार्षद पद भी जीत लिया है। आम आदमी पार्टी की ये पहली जीत है। यह प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक का विधानसभा क्षेत्र है इसमें अब तक बोदरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष होता था लेकिन इस बार जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है और वहां से अध्यक्ष पद उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा को 290 वोटो से जिताया है आप पार्टी के 4 पार्षद को भी जीता कर परिषद भेजा है इसके अलावा बीजेपी के 9 और कांग्रेस के 2 पार्षदो ने जीत दर्ज की है।


पार्षद पद जीते विजय वर्मा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
