बिलासपुर, फरवरी, 15/2025
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अमर अग्रवाल ने दी बधाई एवं क्षेत्र की जनता को दिया आभार…
बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से हुई प्रचंड जीत पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई प्रेषित की साथ ही, सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
अमर अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से यह साफ है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
विधायक ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न होगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर31/07/2026मौत के बाद भी नहीं मिली मुक्ति,, बिल नहीं चुकाने पर आदिवासी महिला का शव रोकने के आरोपों से घिरा हरि ओम हॉस्पिटल ?…
बिलासपुर30/07/2026VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं पर शिक्षा सचिव से मिला कर्मचारी संघ, वेतन नहीं रुकेगा; कैशलेस चिकित्सा योजना पर भी हुई अहम चर्चा
Uncategorized30/07/2026जनगणना मानदेय भुगतान में देरी से शहरी कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
