बिलासपुर, फरवरी, 15/2025
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अमर अग्रवाल ने दी बधाई एवं क्षेत्र की जनता को दिया आभार…
बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से हुई प्रचंड जीत पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई प्रेषित की साथ ही, सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
अमर अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से यह साफ है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
विधायक ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न होगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/09/2025अग्रसेन जयंती 2025 : अग्रवाल समाज का ‘फन फेस्ट आनंद मेला’ बना आकर्षण, 3000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
Uncategorized13/09/2025महिला शक्ति का अद्भुत संगम : अग्रवाल महिला समिति ने एक मंच पर 600 महिलाओं को किया एकत्र…
धर्म-कला -संस्कृति11/09/2025अग्रसेन जयंती समारोह, 100 वरिष्ठ महिलाओं का किया गया सम्मान… बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना है – रंजना अग्रवाल…
बिलासपुर10/09/2025क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 19 की सम्भावित टीम घोषित…