बिलासपुर, मार्च, 03/2025
बोदरी : 40 साल पुरानी सिंधी समाज की बाउंड्री वाल पर चला बुलडोजर… समाज में आक्रोश… द्वेषपूर्ण कार्यवाही का आरोप…
बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका परिषद के वार्ड 12 में सिंधी समाज की सिंधु एकेडमी के लिए प्रस्तावित जमीन की 40 साल पुरानी एक बाउंड्रीवाल को सीएमओ के आदेश के बाद तोड़ दिया गया है बाउंड्री टूटने की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर पहुंच कार्यवाही का विरोध किया। बाउंड्री तोड़ने को लेकर सिंधी समाज में भारी आक्रोश है। समाज ने इसे द्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया है। भाजपा की करारी हार के कारण दबाव में यह कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है।
बोदरी में बाउंड्री टूटने के मामले में वहां के सिंधी समाज के लोगों में भारी गुस्सा है आक्रोशित समाज के लोगों ने कल चकरभाठा बंद करने का निर्णय लिया है साथ ही इस मामले की उच्चस्तरीय शिकायत भी की जाएगी। वही आम आदमी के अध्यक्ष और पार्षद का कहना है कि जब तक सीएमओ और परिषद के कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती तक तक नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं किया जाएगा। चकरभाठा के सिंधी समाज बड़े स्तर पर बैठक आयोजित कर एकजुट होकर इस मामले में धरना आंदोलन और बंद का आह्वान करेंगे साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने मांग भी समाज के द्वारा की जाएगी।
आपको बता दे कि बोदरी नगर पालिका परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है यहां से अध्यक्ष पद के लिए आप पार्टी से चुनी गई है और 4 पार्षद भी चुने गए है। भाजपा और कांग्रेस को यहां से करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव के बाद समाज विशेष के लिए इस तरह की कार्रवाई करना कही न कही हार की खीज नजर आ रही है। 40 साल से बनी बाउंड्रीवाल पर चुनाव के बाद सीएमओ द्वारा बुलडोजर चलवाना कही न कही राजनैतिक दबाव नजर आ रहा ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
