बिलासपुर, जून, 27/2025
पूर्व विधायक को फिरौती के लिए धमकी देने वाला बच्चू झा प्रयागराज से गिरफ्तार…
बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक मोबाइल फोन के माध्यम से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। फिरौती के लिए धमकी देने वाला बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता प्रीतनाथ झा है जो कि रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है।
बिलासपुर पुलिस ने वाराणसी और प्रयागराज सहित जीआरपी, आरपीएफ पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तकनीकी सहायता का उपयोग की है। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व विधायक की परिचित महिला की भतीजी के सपर्क में था और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।
पुलिस बच्चू झा से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। उसको न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा।
आपको बता दे कि बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने 20 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो मंजू पांडे की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। इस मामले में शैलेष पांडेय ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही कांग्रेस के जिला वो शहर अध्यक्ष ने भी एसएसपी से मिल कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा था।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
