शशि कोंन्हेर
सांई बाबा को लेकर परभणी जनपद के पाथरी और शिरडी के बीच का विवाद अब मुम्बई हाईकोर्ट जा पहुचा है।महाराष्ट्र के मुख्यमंन्त्री श्री उद्धव ठाकरे द्वारा पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा से शुरू हुआ यह विवाद कब खत्म होगा यह नहीं कहा जा सकता। मुख्यमंन्त्री उद्धव ठाकरे ने बड़ी मुश्किल से इस विवाद में झुलस रहे अपने हाथ को बचा लिया है।
लेकिन अब औरंगाबाद जिले के पैठनी साड़ियों के लिये प्रसिद्ध पैठण जनपद के धुपखेड़ा गांव के लोगों ने दावा किया है कि सांई बाबा का अवतरण सवसे पहले धुपखेड़ा में ही हुआ था। ग्रामीणों का तर्क है कि सांई बाबा के बारे में प्रामाणिक मानी जाने वाली पुस्तक सांई चरित्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है।
गांव वालों का कहना है कि सबसे पहले सांई बाबा धुपखेड़ा में ही अवतरित हुए फिर शुरुवात के कुछ साल उन्होंने यही गुजारे । ऐसे में पैठन और शिरडी की बजाय विकास निधि का धुपखेड़ा गांव का दावा ज्यादा मजबूत है।ईस गांव के लोगो ने मुख्यमंन्त्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि वे बिना देर किए धुपखेड़ा गाँव के विकास के लिये भरपूर विकास निधि देने की घोषणा करें।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/05/2026नकली कारोबार पर मर्चेंट एसोसिएशन सख्त,, दोषी व्यापारियों को संगठन से बाहर करने की चेतावनी,, नकली सामान के स्रोत तक पहुंचे प्रशासन,, करे कड़ी कार्रवाई…
बिलासपुर16/05/2026सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर16/05/2026कांग्रेस का केंद्र पर हमला: पेट्रोल-डीजल, उर्वरक संकट ने जनता की कमर तोड़ी… मोदी सरकार महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी पर पूरी तरह विफल – शैलेश पांडेय
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
