बिलासपुर, जुलाई, 21/2025
पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को सड़कों पर उतार दिया : अमर अग्रवाल…
भ्रष्टाचारियों को बचाने जनता को कर रही परेशान : भाजपा का कांग्रेस पर हमला… कोल ब्लॉक और भ्रष्टाचार पर भाजपा ने खोला कांग्रेस का कच्चा चिट्ठा…
पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चैतन्य बघेल से क्या लेना-देना, जब उसका पार्टी में कोई पद ही नहीं है? सिर्फ पुत्र मोह में पूरी पार्टी को सड़क पर उतार दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है। कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर भूपेश सरकार ने खुद सिफारिश की थी और अब जनता के सामने झूठ परोस रही है। अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोल, शराब, चावल और गोठान जैसे घोटालों से प्रदेश को जमकर लूटा। अब जब कार्रवाई हो रही है, तो कांग्रेस बौखला गई है।
कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के समर्थन में किए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं, उसके लिए पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। इससे साफ है कि भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पुत्र मोह ने कई बड़े नेताओं और उनके साम्राज्य को खत्म कर दिया है। भूपेश बघेल भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस अब भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है, जिससे जनता का न केवल मानसिक बल्कि आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
भाजपा ने दस्तावेज जारी कर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
पत्रकार वार्ता में भाजपा ने कोल ब्लॉक आवंटन और पेड़ों की कटाई से जुड़े दस्तावेज जारी करते हुए कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल खुद को पाक-साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उन्हीं के कार्यकाल में कोल ब्लॉक की सिफारिशें की गईं और स्वीकृतियां दिलवाई गईं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी जैसे घोटालों में प्रदेश की संपत्तियों की खुलकर लूट हुई है और अब इन घोटालों के आरोपी कानून की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।
दस जनपथ का दबाव और कांग्रेस का दोहरा चरित्र
अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हर बार दस जनपथ के दबाव में काम किया। कोयला ब्लॉक पर सवाल उठने पर भूपेश बघेल अक्सर कहते थे कि बिजली चाहिए तो कोल ब्लॉक भी चाहिए। अब वही कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर अपने पाप छिपाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अब बिजली का इस्तेमाल बंद करेगी? क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के फैसलों के लिए माफी मांगेगी? और क्या हर भ्रष्टाचारी के समर्थन में कांग्रेस इसी तरह सड़कों पर उतरेगी?
मनमोहन सरकार में ही खुले थे कोल ब्लॉक
पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार ने ही हसदेव अरण्य क्षेत्र को गो एरिया घोषित किया। 2011 में तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक खोलने का प्रस्ताव भी कांग्रेस शासनकाल में ही दिया गया। यही नहीं, भूपेश बघेल के कार्यकाल में भी कई बार पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिशें भेजी गईं, जिनके दस्तावेज आज भी मौजूद हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालीन राजस्थान सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटन के लिए पत्र लिखे और छत्तीसगढ़ सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में उन पर कार्रवाई की। उन्होंने पूछा कि अब कांग्रेस इन सब तथ्यों को कैसे नकार सकती है?
भाजपा ने कांग्रेस से पूछे सीधे सवाल
1. क्या कांग्रेस मनमोहन सरकार के फैसलों के लिए माफी मांगेगी?
2. क्या भूपेश बघेल अब बिजली का इस्तेमाल बंद करेंगे?
3. क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी?
पत्रकार वार्ता में ये नेता रहे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, समदरिया किशोर राय और दुर्गेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/08/2025बिलासपुर सराफा एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी गठित… कार्यकाल 2025-2028 के लिए कमल सोनी अध्यक्ष तो रौनक साव कोषाध्यक्ष निर्वाचित…
Uncategorized01/08/2025बिग ब्रेकिंग : धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला पहुंचा NIA कोर्ट, दो ननों की जमानत याचिका पर आज या कल हो सकती है सुनवाई
Uncategorized31/07/2025राशन दुकान घोटाला : संघ अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय पर कार्रवाई, दुकान निलंबित…सिस्टम सिंडीकेट का भी खुलासा…
Uncategorized31/07/2025नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार