• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 22 श्रद्धालु रवाना… मातृशक्ति ने पारंपरिक तिलक-चंदन से किया विदाई का शुभविधान…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,जुलाई, 29/2025

बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 22 श्रद्धालु रवाना… मातृशक्ति ने पारंपरिक तिलक-चंदन से किया विदाई का शुभविधान…

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा 2025 के अंतर्गत आज जिले से 22 श्रद्धालुओं का दल पवित्र तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन हेतु रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से जम्मू-तवी के लिए ट्रेन से प्रस्थान किया।

यात्रा को विशेष बनाने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब मातृशक्ति की महिलाओं ने परंपरागत विधि से सभी श्रद्धालुओं को तिलक एवं चंदन लगाकर विदाई दी। यह आयोजन न केवल सनातन परंपराओं को सम्मान देने वाला था, बल्कि संगठनात्मक एकता और धार्मिक उत्साह की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

इस दल में जिले के प्रतिष्ठित संत स्वामी श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी, बजरंग दल के जिला संयोजक श्री सागर पटेल, संजय शर्मा, बृजेश सोनी, अनिल पंजाबी, शिवम साहू, प्रहलाद साहू, प्रकाश पटेल, सौरभ गुप्ता, अमन शुक्ला, विजय राठौर, नरेन्द्र केवट सहित कुल 22 श्रद्धालु शामिल हैं।

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं, बल्कि युवाओं में साहस, सेवा, संगठन और सनातन संस्कृति के प्रति निष्ठा जागृत करने वाला एक पवित्र अभियान माना जाता है। यह यात्रा भक्ति के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य की भी परीक्षा मानी जाती है।

संगठन की ओर से यात्रा की समुचित तैयारी पहले से ही सुनिश्चित की जा चुकी थी। सभी श्रद्धालुओं का पूर्व पंजीयन पूर्ण कर लिया गया था, और यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

रवानगी के समय संगठन के पदाधिकारियों ने सभी यात्रियों को बूढ़ा अमरनाथ के पावन दर्शन की मंगलकामनाएं दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…

You missed