बिलासपुर, अगस्त, 04/2025
दुर्ग की घटना पर सर्वदलीय एवं जन संगठनों का संयुक्त विरोध, 11 अगस्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन…
बिलासपुर। दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तारी और धर्मांतरण के झूठे आरोपों को लेकर शनिवार को स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस में सर्वदलीय एवं जन संगठनों के संयुक्त मोर्चे की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के संयोजक रवि बनर्जी ने की। बैठक में दुर्ग की घटना की तीव्र निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ में बिगड़ती संवैधानिक स्थिति पर चिंता जताई गई और एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक की शुरुआत वरिष्ठ किसान नेता नंद कश्यप के वक्तव्य से हुई। उन्होंने दुर्ग में बजरंग दल द्वारा बनाए गए दबाव, घेराव और पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए की गई जबरदस्ती की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही देशभर से समर्थन में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, सांसदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नागरिक स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण जीवन जीने के अधिकार पर संकट है।
बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से पवन शर्मा, कांग्रेस के राकेश शर्मा, सीपीआईएमएल से लल्लन राम, मसीह समाज से एडवर्ड मसीह, एडवोकेट शौकत अली, अभय नारायण राय, आर. मुखोपाध्याय, एस.के. जैन, एच.डी. पाइन सहित अन्य वक्ताओं ने भी दुर्ग की घटना पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द और संविधान दोनों खतरे में हैं।

रवि बनर्जी ने कहा कि संयुक्त मोर्चा और इंडिया गठबंधन मिलकर इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएंगे। निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ में सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देने की मांग की जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि ज्ञापन के बाद एक और बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और जनता के बीच जाकर पर्चों के माध्यम से दुर्ग की घटना की वास्तविकता साझा की जाएगी।
उपस्थित प्रमुख लोगों में कामरेड नंद कश्यप, पवन शर्मा, संतोष कुमार जैन, एडवर्ड मसीह, राकेश शर्मा, एच.डी. पाइन, लल्लन राम, एडवोकेट शौकत अली सहित कई जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
