बिलासपुर, अगस्त, 16/2025
“लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल”…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने आज नेहरू चौक से अंबेडकर चौक तक कैंडल एवं मशाल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 6 बजे कांग्रेसजन नेहरू चौक में एकत्र हुए और नारे लगाए “वोट चोर – गद्दी छोड़” “लोकतंत्र का गला घोंटने वालों – गद्दी छोड़ो” “गद्दी की चोरी – ऊपर से सीना जोरी” जैसे नारों के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की चाबी उद्योगपतियों को सौंप दी है और सारी नीतियां उनके हित में बनाई जा रही हैं। अब समय आ गया है कि जनता एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा – “हमारे नेता राहुल गांधी जी शुरू से भाजपा और नरेंद्र मोदी की जीत पर सवाल उठाते रहे हैं। चुनाव आयोग हमेशा इनकार करता रहा, लेकिन अब भाजपा और आयोग का सांठगांठ उजागर हो चुका है। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ सड़क पर उतर आया है।”
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा – “लोकतंत्र खत्म करने के लिए भाजपा और चुनाव आयोग लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ईवीएम हैकिंग से लेकर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ना और असली मतदाताओं के नाम काटना – सब सुनियोजित साजिश है। बिहार में 56 लाख नाम काटे गए लेकिन एक भी घुसपैठिया साबित नहीं हुआ।”

विधायक दिलीप लहरिया ने आरोप लगाया – “2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी तीन राउंड तक पीछे थे, फिर अचानक उनकी जीत घोषित कर दी गई। जांच में 543 सीटों में से 538 सीटों पर वोट गिनती और आयोग के आंकड़ों में अंतर पाया गया।”
पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा – “अब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत पूरी तरह सामने आ गई है। हरियाणा, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में लाखों फर्जी वोटरों को जोड़ा गया है।”

पूर्व महापौर रामशरण यादव ने याद दिलाया – “हरियाणा पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में भी ईवीएम गड़बड़ी और बैलेट पेपर घोटाले साबित हो चुके हैं। भाजपा हमेशा चुनाव आयोग की मदद से जीत हासिल करती रही है।”

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
मशाल मार्च में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज सिंह,देवेंन्द्र सिंह, जितेंद पांडेय,ऋषि पांडेय, समीर अहमद,जगदीश कौशिक,सीमा घृतेश ,पिंकी बतरा, जावेद मेमन,विनोद साहू,भास्कर यादव,सुनील सोनकर, रमाशंकर बघेल,स्वर्णा शुक्ला,बिंदु जायसी, शैल जायसवाल, अंजू सोनी, रामदुलारे रजक,गजेंद्र श्रीवास्तव,,आदेश पांडेय, कमल गुप्ता,सुभाष ठाकुर, गौरव एरी,शाहबाज़ खान,शेख निजामुद्दीन, अजय काले, निर्णजक,विमला पात्रे, जसबीर गुम्बर,राजेश जायसवाल, अर्जुन सिंह,सुरेंद्र तिवारी,हेरि डेनिएल,राज कुमार यादव, अकबर कुरैशी मो अमीन रिजवान खान मो आशिफ वसीम बख्श,साखन दरवे, समेत सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
