बिलासपुर, फरवरी, 10/2026
50 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
ऐतिहासिक बजट से भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : भाजपा
बिलासपुर। देश के आर्थिक भविष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के वर्ष 2026 के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के. के. शर्मा ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश का बजट चार गुना से अधिक बढ़ा है, जो भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
के. के. शर्मा ने यूपीए और एनडीए सरकार के बजट की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश का अनुमानित बजट मात्र 12 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये का पहला बजट पेश किया और वर्ष 2025 में यह बढ़कर 53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में बजट में हुई यह अभूतपूर्व वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि भारत तेजी से वैश्विक आर्थिक ताकत बन रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के पूरे कार्यकाल के बराबर आज केवल देश का रक्षा बजट है, जो मजबूत और सुरक्षित भारत की तस्वीर पेश करता है।
उन्होंने आगे बताया कि 2026 के बजट में रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार और निवेश को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
के. के. शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी
बजट की प्रमुख घोषणाएं :
5 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना
20 लाख पेशेवर युवाओं को तैयार करने का लक्ष्य
किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर
रक्षा, कृषि, रेल और स्वास्थ्य बजट में उल्लेखनीय वृद्धि
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है और वैश्विक निवेशक भारत में निवेश व व्यापार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अमेरिका और यूरोप द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर और सक्षम अर्थव्यवस्था के रूप में हर वैश्विक चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
भाजपा का दावा है कि वर्ष 2026/27 का बजट विकास, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में और तेज़ी से आगे ले जाएगा।
किसमें कितन बजट मिला..
कृषि बजट…
2013-14 में केंद्रीय कृषि बजट लगभग 21 हजार 930 करोड़ से 27 हजार 663 करोड़ के बीच था जबकि मोदी सरकार में इस बार का कृषि बजट 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये है। मतलब कृषि बजट को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगभग 4 गुना बढाया है।
स्वास्थ्य बजट..
2013-14 में देश का स्वास्थ्य बजट महज 33 हजार 278 करोड़ रुपये था जबकि मोदी जी की सरकार में इस बार देश का स्वास्थ्य बजट बढ़कर 1 लाख 06 हजार 530 करोड़ रुपये हो गया। इसका मतलब, देश का स्वास्थ्य बजट कांग्रेस सरकार की तुलना में 3 गुना बढ़ गया है।
रेल बजट..
2013-14 में रेल बजट 63,363 करोड़ रुपये था जबकि इस बार रेल बजट बढ़ कर 2026-27 में अब तक का रिकॉर्ड 2,93,030 करोड़ रुपये हो गया है। रेल बजट कांग्रेस की सरकार की तुलना में साढ़े चार गुना से भी अधिक बढ़ा है।
मोदी सरकार में देश का बजट..
2014-15 – 17.95 लाख करोड़ रुपए
2015-16 – 17.77 लाख करोड़ रुपए
2016-17 – 19.78 लाख करोड़ रुपए
2017-18 – 21.47 लाख करोड़ रुपए
2018-19 – 24.42 लाख करोड़ रुपए
2019-20 – 27.86 लाख करोड़ रुपए
2020-21 – 30.42 लाख करोड़
2021-22 – 34.83 लाख करोड़
2022-23 – 39.45 लाख करोड़ रुपए
2023-24 – 45.03 लाख करोड़ रुपए
2024-25 – 48.21 लाख करोड़ रुपए (जुलाई पूर्ण बजट)
2025-26 – 50.65 लाख करोड़ रुपए
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
