बिलासपुर, फरवरी, 19/2026
अंधे मोड़ पर ‘एक्सीडेंट’ का जाल: 24 घंटे में ज्वेलर लूट कांड का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार… आईजी गर्ग ने किया खुलासा…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में 17 फरवरी की रात हुई फिल्मी अंदाज की ज्वेलरी लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है और 1 आरोपी को बिलासपुर में पहले ही पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर बिलासागुड़ी में गुरुवार को रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने खुलासा किया।
घटना रात करीब 9:15 बजे की है, जब महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर अपनी कार से घर लौट रहे थे। राजकिशोर नगर के अंधे मोड़ पर पहले से खड़ी ईको कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। जैसे ही वे नीचे उतरे, बदमाशों ने पिस्टल तानकर उनके साथ मारपीट की और कार समेत चार बैगों में रखे करीब 2 किलो से अधिक सोने के जेवर, कच्चा सोना, फाइन गोल्ड और 3.50 लाख रुपए नगद लूटकर फरार हो गए।
बिलासपुर में पकड़ा गया युवक

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, एएसपी मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह और टीआई प्रदीप आर्य पहुंच मामले की जांच किए, जिसके बाद आईजी के निर्देश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक जांच के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल से ईको कार, मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस और हथौड़ा बरामद हुआ, जबकि लूटी गई कार बाद में लावारिस हालत में मिली।
घटना में उपयोग की गई caar

जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे हैं। इस पर बिलासपुर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क कर मिर्जापुर जिले में घेराबंदी कराई, जहां चार आरोपियों को धर दबोचा गया। वहीं एक स्थानीय आरोपी को अलग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय लांबा (दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल/रोहित (गौतमबुद्ध नगर), विनोद उर्फ बीनू प्रजापति (कोटा), करीम खान (बरेली) और ईरफान अली (बिलासपुर) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, नगदी और फायर आर्म्स बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी विजय लांबा अंतरराज्यीय स्तर का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ 70 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य राज्यों में हुई वारदातों से कनेक्शन खंगाल रही है।
घटना को लेकर मिर्जापुर पुलिस ने भी मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है…
बिलासपुर के सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले का उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती व क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस, थाना अहरौरा व अदलहाट की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3.768 किलोग्राम सोने के आभूषण, 1,46,100 रुपये नगद, एक देशी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। घायल आरोपियों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
