बिलासपुर, फरवरी, 20/2026
लगातार दूसरी लूट: “24 घंटे में खुलासा, फिर भी बेखौफ लुटेरे ! सराफा व्यापारी फिर निशाने पर, पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल”…
3 दिन के भीतर सराफा व्यापारी से लुट की एक और घटना सामने आई है इस बार लुटेरों ने दुकान बंद करते वक्त बाहर रखा बैग ले उड़े। मामला सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स का है। जिसके संचालक विनय सोनी है। लुट की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई है कई जगहों पर नाकेबंदी कर मामले की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। संचालक जब दुकान का शटर गिरा ताला लगा रहे थे तभी बाजू में रखा बैग लेकर बाइक सवार 3 लुटेरे फरार हो गए। बैग में कितना सोना चांदी था इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद लुटेरे अकलतरा–बलौदा की दिशा में भाग निकले है। पुलिस संदिग्धों की जानकारी जुटाने में लगी है। आपको जानकारी दे कि 3 दिन पहले भी राजकिशोर नगर के सराफा व्यापारी से भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यूपी से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके बाद भी ज्वेलर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया ऐसा लगता है अब पुलिस का खौफ अपराधियों में।नहीं रहा। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है ?

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़02/06/2026धधका स्टील प्लांट, आसमान तक उठीं आग की लपटें,, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू…
प्रशासन01/06/2026कलेक्टर से शिकायत : कोटा में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लॉटिंग,, सब-रजिस्ट्रार पर नियमों की अनदेखी का आरोप,, 5 डिसमिल नियम की उड़ रही धज्जियां…
बिलासपुर31/05/2026शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल,, नन्हे कदमों को मिलेगा बेहतर भविष्य,, सरकंडा में खुला एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की ब्रांच…
राजनीति31/05/2026बिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी,,भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई… भाजपा कोर कमेटी में बढ़ा बिलासपुर का मान…
