बिलासपुर, मार्च, 20/2026
अग्रसेन चौक पर हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से गूंजा बिलासपुर
बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती कर शोभायात्रा का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल सभी सनातनी भाई-बहनों के लिए जलपान एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सुनील सोथलिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल (एल्डरमैन), राजुल जाजोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, रविकांत नोपली, नवीन जाजोदिया, रमेश बुढ़िया, कमलेश निशानियां, रूपक जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, सुमित निशानियां, चंदन अग्रवाल, अमित लोहिया, चंचल अग्रवाल, विवेक मित्तल, अर्जुन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रत्यूष अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, कृष्ण बंसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मंडल की ओर से श्रीमती विनीता केजरीवाल, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में अग्रवाल समाज के स्वजाति बंधुओं ने एकजुट होकर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत कर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
