बिलासपुर, जुलाई, 21/2026
व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा..
संचालक फरार,, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने व्यापार विहार क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हुक्के सहित हुक्का संचालन में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान हुक्का पी रहे ग्राहक मौके से भाग निकले, जबकि हुक्का बार के दोनों संचालक पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्थित विजय कुमार देशमुख के मकान क्रमांक V-05, थर्ड फ्लोर में सोनू दास मानिकपुरी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा था। यहां ग्राहकों को तंबाकूयुक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटे के हिसाब से रुपये लेकर हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 कांच के हुक्का पॉट, 10 हुक्का पाइप, 3 जेल फ्लेवर पैकेट, 2 स्मोकिंग सिरना, 10 हुक्का टिप्स और एक स्टील की चिमटी जब्त की। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही संचालक और सोनू दास मानिकपुरी (निवासी फंदवानी, जिला मुंगेली) मौके से फरार हो गए।

सिविल लाइन थाना में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 993/2026 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) की धारा 4, 21(1) एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
