बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2026
चकरभाठा में चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्याय, अशोक जोतवानी बने प्रथम अध्यक्ष
चकरभाठा। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने चकरभाठा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा देने के लिए अशोक जोतवानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। चकरभाठा में यह पहली बार है, जब चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। इस नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र के व्यापारियों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स देश के व्यापारिक जगत की पुरानी एवं प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जो लंबे समय से व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर कार्य करती आ रही है। चकरभाठा में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक जोतवानी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश धौरानी, जिला अध्यक्ष भागचंद बजाज सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
अशोक जोतवानी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “प्रदेश अध्यक्ष सतीश धौरानी, जिला अध्यक्ष भागचंद बजाज एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं और इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/11/2026दो लाख लेने के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग, आखिरकार युवती पहुंची जेल… फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले थे रुपए…
Uncategorized18/11/2026कहीं आधा तो कहीं चौथाई रकबा दर्ज, धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुसीबत… कांग्रेस ने सरकार को दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी…
प्रशासन18/11/2026कहीं आधा तो कहीं चौथाई रकबा दर्ज, धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुसीबत… कांग्रेस ने सरकार को दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी…
छत्तीसगढ़16/11/2026बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 120 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.. शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र की 28 प्रतिभाएं सम्मानित..
