• Tue. Oct 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

बिलासपुर, अक्टूबर, 20/2026

बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल !

निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी..

अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध..

अरपांचल लोक मंच ने नगर निगम से रावण दहन पर 24 लाख रुपये खर्च करने सवाल उठाया है। CSR मद, टेंडर और ठेका प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है वही अरपांचल लोक मंच के सिद्धांशु मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि क्या सोने-चांदी का रावण जला रहा नगर निगम? समिति ने बोला कि रावण दहन से बेहतर सड़क-नाली बनवाने में खर्च कर फीता कटवा लेते। बिलासपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विवाद गरमा गया है।

बिलासपुर। शहर  में रावण दहन के नाम पर 24 लाख रुपये खर्च करने को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है… साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के रावण दहन कार्यक्रम का अरपांचल लोक मंच ने जमकर विरोध किया… और विरोध जताने के लिए समिति ने मैदान के बाहर ही रावण जलाकर नगर निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की…

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम इस बार दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का आयोजन कर रहा है… पुलिस ग्राउंड के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साइंस कॉलेज मैदान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है… लेकिन साइंस कॉलेज में होने वाले रावण दहन पर अब विवाद खड़ा हो गया है…

अरपांचल लोक मंच ने रावण दहन के आयोजन पर सवाल उठाते हुए नगर निगम और बेलतरा विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं… अरपांचल लोक मंच के सिद्धांशु मिश्रा का कहना है कि आखिर रावण दहन पर 24 लाख रुपये खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ी? इस राशि का स्रोत क्या है? पैसा किस CSR मद से आया, टेंडर कब हुआ और ठेका किसे दिया गया… इन सवालों का जवाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए…

सिद्धांशु मिश्रा, अरपांचल लोक मंच

अरपांचल लोक मंच समिति ने तंज कसते हुए कहा कि शहर में बड़े-बड़े रावण दहन कार्यक्रम छह से सात लाख रुपये में हो जाते हैं, तो फिर यहां 24 लाख रुपये क्यों खर्च किए जा रहे हैं? उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि से शहर की सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जा सकता था…

इसी मुद्दे को लेकर अरपांचल लोक मंच ने साइंस कॉलेज मैदान के बाहर रावण जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम तथा बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

रावण का टेंडर कहा मिलेगा, देखिये वीडियो

फिलहाल, रावण दहन के आयोजन पर खर्च को लेकर उठे सवालों ने बिलासपुर की राजनीति गरमा दी है… अब देखना होगा कि नगर निगम इन सवालों पर क्या जवाब देता है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग  महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी

You missed