• Fri. Oct 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर, अक्टूबर, 23/2026 

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल

तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घर के सामने शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हुए हमले में एक महिला समेत एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल, तखतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के सामने गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता देवेंद्र साहू के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू और उनके अन्य साथी घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इस घटना में देवेंद्र साहू के अलावा उनके पिता नोहर साहू, मां अनुराधा साहू, भाई हिमांशु साहू, जीजा प्रेम सागर साहू, बहन आंचल साहू और भाभी प्रतिमा साहू घायल हो गए। देवेंद्र साहू के माथे पर भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

मधुलिका सिंह, एडीशनल एसपी बिलासपुर, ग्रामीण

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। कृष्ण कुमार साहू की शिकायत के अनुसार, हिमांशु साहू, नोहर साहू और देवेंद्र साहू ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे देवी प्रसाद साहू के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत तखतपुर थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और घटना में किसकी क्या भूमिका रही।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed