• Sat. Oct 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..

बिलासपुर, अक्टूबर, 24/2026

लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को..

स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..

बिलासपुर। बिलासपुर राउंड टेबल 283, बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 एवं बिलासपुर 41र्स क्लब 123 के संयुक्त तत्वावधान में शहर के लोकप्रिय फंडरेजिंग इवेंट ‘लोकल तड़का 4.0’ का आयोजन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 5:00 बजे से कुंदन पैलेस, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहा है।

इस इवेंट में शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गेम्स एवं ताम्बेला / हाउसी होंगी। यह आयोजन पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और मेल-मिलाप का एक शानदार अवसर होगा।

बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित पहल

बिलासपुर राउंड टेबल 283 पिछले लगभग 10 वर्षों से बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में 28 क्लास रूम का निर्माण कर चुका है और विभिन्न सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल निर्माण एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का कार्य करती है।

वर्तमान में संस्था द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम लिमतरी, ब्लॉक बिल्हा, जिला बिलासपुर में चार क्लासरूम का निर्माण कराया जा रहा है। लोकल तड़का से प्राप्त होने वाली राशि बच्चों की शिक्षा एवं स्कूल निर्माण में लगाई जाएगी ।

आयोजकों की शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मनोरंजन के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें 9691430040

लोकल तड़का 4.0 — स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का संगम!

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed