बिलासपुर, अक्टूबर, 25/2026
बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी..
धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल…
भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
सड़क नहीं बनी तो कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी..
मगरपारा चौक से मारीमाई रोड के चौड़ीकरण की मांग..
सत्यम चौक से श्रीकांत वर्मा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बदहाल..
बिलासपुर। बदहाल सड़क को लेकर मोहल्लेवासियों ने चक्काजाम कर सड़क घेर प्रदर्शन किया है। भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने नाराज है। पिछले 4-5 साल से जर्जर मारीमाई रोड से लोग धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल है। चक्काजाम के बावजूद मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे है। लोगो ने सड़क नहीं बनी तो कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी है। मगरपारा चौक से मारीमाई रोड के चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। यह सड़क सत्यम चौक से श्रीकांत वर्मा मार्ग को जोड़ने वाली अब बदहाल हो चुकी है।
शहर में बदहाल सड़क से परेशान मोहल्लेवासियों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है… मारीमाई रोड के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया… रहवासियों का आरोप है कि पिछले 4 से 5 सालों से सड़क की हालत खराब है… सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और दिनभर उड़ने वाली धूल से लोगों का जीना मुहाल हो गया है…
स्थानीय निवासी
लोगों का कहना है कि धूल के गुबार से घरों का सामान खराब हो रहा है, वहीं सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है… लेकिन उनकी समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है… हालात ये हैं कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों को चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा… प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, अब तक कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत करने नहीं आया…
स्थानीय निवासी
आपको बता दें कि मगरपारा चौक से मारीमाई रोड के चौड़ीकरण के लिए करीब 6 महीने पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी ने भूमिपूजन किया था… लेकिन मोहल्लेवासियों का कहना है कि भूमिपूजन के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है…
मारीमाई रोड शहर की व्यस्त सड़कों में शामिल है, जो सत्यम चौक और मगरपारा चौक होते हुए श्रीकांत वर्मा मार्ग को जोड़ती है… इस मार्ग पर मंदिर, मस्जिद, स्कूल और कब्रिस्तान होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है…
इसके बावजूद सड़क निर्माण में हो रही देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है… प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेंगे…
अब देखना होगा कि मोहल्लेवासियों के इस प्रदर्शन के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब तक जागते हैं और मारीमाई रोड का निर्माण कब शुरू होता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
