बिलासपुर, अक्टूबर, 28/2026
काले कपड़ों में पटवारियों का प्रदर्शन, पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
बिलासपुर। लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर ने बुधवार को प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी और सदस्य काले कपड़े पहनकर कोन्हेर गार्डन में एकत्रित हुए और यहां से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पटवारी संवर्ग की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की गई।
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय निर्णय के अनुसार पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
बृजेश राजपूत, प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ पटवारी संघ
पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग
ज्ञापन में पटवारियों ने पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और पीवी ऐप (PV App) के बहिष्कार से संबंधित मांगें प्रमुखता से उठाई हैं। संघ ने शासन से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

बुधवार को सुबह 10:30 बजे कोन्हेर गार्डन में एकत्रित होने के बाद पटवारियों ने दोपहर 1 बजे वहां से कलेक्टर कार्यालय परिसर तक शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा । वहीं, राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कार्यालयों पर निर्भर आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पटवारी संघ की निगाहें शासन की ओर से मांगों के निराकरण को लेकर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/10/2026काले कपड़ों में पटवारियों का प्रदर्शन, पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
