बिलासपुर, नवंबर, 12/2026
धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत धान खपाने के प्रयासों पर निगरानी..
राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई..
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी से पहले बिलासपुर जिला प्रशासन ने धान के अवैध संग्रहण और कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की टीमों ने जिले में 7 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने के लिए की गई है।
संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दलों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान संग्रहण स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।चकरभाठा में शुभम हरियाणी के नानक ट्रेडर्स से 28 क्विंटल और श्री कृष्णा धान भंडार से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा के वार्ड क्रमांक एक स्थित जय भगवान अग्रवाल की श्रीराम राइस मिल से 50.40 क्विंटल तथा ग्राम गतौरा के अमर किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल धान की जब्ती की गई।
इसी प्रकार बेलगहना में नवीन अग्रवाल के विशेष ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किरारी के राम गोपाल किराना स्टोर्स से 26 क्विंटल तथा मझवानी, दारसागर स्थित जागेश्वर प्रसाद जायसवाल के पप्पू किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान का अवैध कारोबार एवं अनधिकृत संग्रहण करने वाले व्यक्तियों, व्यापारियों और संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
