• Sat. Nov 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सेवा के 10 साल, शिक्षा के नाम… बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने बदली सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर..

बिलासपुर, नवंबर, 14/2026

सेवा के 10 साल, शिक्षा के नाम… बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने बदली सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर..

शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का संकल्प :  बिलासपुर राउंड टेबल 283 की प्रेरणादायी यात्रा..

बिलासपुर। समाज की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से तय होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Round Table India, जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी और जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है, पूरे देश में युवा पेशेवरों, उद्यमियों और व्यवसायियों को समाज सेवा के लिए जोड़ता है। विभिन्न शहरों में इसकी लोकल इकाइयाँ, जिन्हें ‘टेबल’ कहा जाता है, सक्रिय हैं। प्रत्येक टेबल में लगभग 15-20 सदस्य होते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होती है। बिलासपुर में, वर्ष 2016 में कुछ समर्पित प्रोफेशनल्स और बिज़नेसमैन द्वारा Bilaspur Round Table 283 की शुरुआत की गई। तब से यह संगठन यहां शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। Bilaspur Ladies Circle144 भी इसी परिवार का हिस्सा है, जो टेबलर्स की पत्नियों द्वारा संचालित है और समाज सेवा के कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। पूरे वर्ष Bilaspur Round Table283 द्वारा विभिन्न चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे मूवी चैरिटी शो, रंगोली कार्यक्रम, रास डांडिया और उनका सबसे लोकप्रिय इवेंट ‘लोकल तड़का’। लोकल तड़का एक आनंद मेला है जिसमें बच्चों के गेम्स, तंबोला, हाउजी और फूड स्टॉल्स होते हैं, और इसमें हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं। इस इवेंट से प्राप्त राशि का उपयोग समाज सेवा और स्कूल निर्माण में किया जाता है। अब तक 10 वर्षो में ग्राम भरनी में – 2, उसलापुर में – 4, मंगला में – 4, दोमुहानी बिल्हा में – 4, लिमतरी बिल्हा में – 4 सेवार बिल्हा में -6 और सिरगिट्टी में – 4, कुल 28 कक्षाओं का निर्माण कराया जा चुका है, जहाँ सैकड़ों बच्चे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष संगठन ने Government Middle School, लिमतरी में 4 नई कक्षाओं के निर्माण का संकल्प लिया है, साथ ही छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स भी बनाए जाएंगे।

बीते दस वर्षों से संगठन इसी विश्वास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में प्रतिबद्ध है, और आगे भी इसी तरह अपनी सेवाएँ देता रहेगा। 

वर्ष 2026-2027 के लिए बिलासपुर राउंड टेबल 283 के अध्यक्ष – रितेश शाह, सचिव – जीतू वाधवानी, कोषाध्यक्ष – शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष – मनीष अजमानी और पूर्व अध्यक्ष – शिखर सराफ है और बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 की अध्यक्ष – मोनिका अग्रवाल, सचिव – निकिता शाह, उपाध्यक्ष- देवांशी सराफ, कोषाध्यक्ष – नेहा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष – स्वाति सुल्तानिया है

यदि आप बिलासपुर राउंड टेबल 283 से जुड़ना चाहते हैं और इन्हें कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो इस नंबर पर उन्हें संपर्क कर सकते हैं – 9691430040, 9755115572, 9630550000

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..

You missed