छत्तीसगढ़ में अधिकारियों पर आयकर विभाग के छापों की कार्रवाई को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री इतना विचलित क्यों हो रहे है ? ये सवाल उठाया है सांसद रामविचार नेताम ने.. उन्होंने कहा कि छग में 68 एमएलए वाली सरकार को अस्थिर होने का डर क्यों सता रहा है ?

रायपुर // भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम ने प्रदेश में चल रही आयकर विभाग के छापों की कार्रवाई को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व कांग्रेस नेताओं की बदहवासी पर कटाक्ष किया है। नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री का केन्द्र सरकार पर उनकी सरकार को अस्थिर करने का आरोप निरा बचकाना है और ऐसा कहकर मुख्यमंत्री बघेल ने न केवल अपनी सियासी विफलता को स्वीकार किया है, बल्कि अपनी सरकार व पार्टी को ही संदेह के दायरे में खड़ा करने का काम कर दिया है।भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नेताम ने कहा कि आयकर के ये छापे रूटीन प्रक्रिया के हिस्सा हैं। यूपीए शासनकाल में भी छत्तीसगढ़ के अफसरों के यहां आयकर के छापे पड़ते रहे हैं, लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने तो कभी ऐसी बदहवासी नहीं दिखाई और न ही कोई प्रोपेगेंडा किया। भाजपा सरकार को यह विश्वास था कि उसकी सरकार अफसरों पर छापा पड़ने से कतई अस्थिर नहीं होगी। लेकिन प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री को 68 विधायकों वाली अपनी सरकार के अस्थिर हो जाने का डर क्यों सताने लगा है? क्या मुख्यमंत्री अपने विधायकों के बजाय अफसरों के समर्थन व साथ से सरकार चला रहे हैं? नेताम ने यह भी जानना चाहा कि इन छापों से मुख्यमंत्री बघेल इतने विचलित क्यों हो गए कि उन्हें केबिनेट की बैठक रद्द कर दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ गई? यह सचमुच हैरतभरा है कि छापे की कार्रवाई शुरू होने पर एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम स्वागत करते हैं और अगले ही दिन डर के मारे पूरी सरकार और कांग्रेस राजभवन पहुंच जाती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
