बिलासपुर // जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी समय सीमा मे नहीं कराये जाने एवं मुख्यालय से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने तथा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन न कर अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले अमृतलाल यादव सचिव ग्राम पंचायत मुड़पार (खो) एवं बिसाहू राम पुरैना पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सुलौनी जनपद पंचायत मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा निलंबन काल में इनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
