कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में रेल कॉरिडोर का काम करने वाले श्रमिकों को 1 साल बीतने के बावजूद भी नहीं मिली लाखों की बकाया मजदूरी ,,
कोरोना संकटकाल में भी मजदूरों को मदद करने की बजाय, उनकी मजदूरी के 1 साल से दबाए पैसे भी नहीं दे रहे हैं बेशर्म अधिकारी ,,
कोरबा // कटघोरा वन मंडल अंतर्गत वन क्षेत्रों में रेल कॉरिडोर योजना के तहत कराए गए निर्माण और वानिकी कार्य को पूर्ण हुए एक वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन गरीब मजदूरों का लाखों रुपए बकाया मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ। कोरोना महामारी के समय जहां मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है वही मजदूरों का भुगतान नहीं होना गंभीर विषय है।
परिक्षेत्र अधिकारियों से चर्चा करने पर बताया कि डीएफओ के पास बिल वाउचर जमा है। डीएफओ चेक नहीं काट रही हैं। मृदा जल संरक्षण के कार्य को सरकार बढ़ावा देने में लगी है। वही अपने आप को वन मंत्री का रिश्तेदार बताकर डीएफओ समा फारुकी इस पूरे योजना को बंदरबांट करने में लगी हुई है । कल मजदूरों के एक समुह ने जडगा रेंज पहुच कर विरोध किया। वही रेंजर एसडीओ छुट्टी लेकर घर चले गये है ।
वन मंडल कटघोरा मे मजदूरों का बकाया भुगतान नही होने पर समाज सेवी संगठनों ने मुख्यमंत्री से भी अपील की है गैरजिम्मेदार अधिकारियों के पर कठोर कार्यवाही करे । सरकार एक तरफ मजदूरों के लिये रोजगार उपलब्ध करा रही, वही डीएफओ के गैरजिम्मेदाराना रवैये से मजदूर दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। वन मण्डल कटघोरा के एक सूत्र ने बताया कि डीएफओ द्वारा चैन लिंक जाली का सप्लाई करने अपने रिश्तेदार को वर्क आर्डर दिया गया है। इसके अलावा और भी भ्रष्टाचार के कई मामले है जो वनमंडल मे चल रहे है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
