9 आईएफएस के तबादले ,, अतुल शुक्ला की वाइल्डलाइफ से छुट्टी ,,
रायपुर // भारतीय वन सेवा के 9 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला का प्रभार बदलकर डायरेक्टर वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.वी. नरसिंहराव को वन्यप्राणी की जिम्मेदारी दी गई है।
अतुल कुमार शुक्ला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर, पी.व्ही. नरसिंग राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर, राजेश कुमार चंदेले वन मंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल बैठुण्ठपुर से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर अलट नगर, मणिवासगन एस. वन मंडलाधिकारी केशकाल वन मंडल से वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वन मंडल, ईमोतेसु आओ संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर से वन मंडलाधिकारी कोरिया वनमंडल, प्रियंका पाण्डेय वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर, प्रणय मिश्रा वन मंडलाधिकारी बलरामपुर वन मंडल से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर, गणवीर धम्मशील उप सचिव छग शासन वन विभाग मंत्रालय (प्रतिनियुक्ति पर) से वन मंडलाधिकारी केशकाल वन मंडल (प्रतिनियुक्ति से सेवाएं वापस लेते हुए) तथा लक्ष्मण सिंह उपप्रबंधक कार्यालय वन संरक्षक सरगुजा वृत्त से प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर वन मंडल शामिल है। मैदानी क्षेत्र में पदस्थ होने वाले अधिकारी तत्काल अपनी उपस्थिति नवीन पद पर देना सुनिश्चित करें।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
