थाना सिविल लाइन सील: अब वहां की सभी रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज की जाएंगी ,,

बिलासपुर // कर्नाटक के एक शहर से दुष्कर्म के जिस आरोपी को सिविल लाइन पुलिस पकड़ कर लाई थी। उसके कोरोनावायरस वायरस कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज निकलने से सिविल लाइन थाने समेत बिलासपुर के पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलासपुर शहर के अति महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने को सील करने के बाद उसके सामने एक तख्ती लगा दी गई है। जिसमें लिखा गया है कि थाना सिविल लाइन के समस्त मामलों की रिपोर्ट अब बिलासपुर शहर के तारबाहर थाने में दर्ज की जाएगी। थाना सिविल लाइन सील कर दिया गया है। बिलासपुर शहर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी थाने को इस तरह सील कर दिया गया हो।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत सिविल लाइन थाने को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है …

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
