लॉकडाउन के पहले दिन हुई झमाझम बारिश ने शहर के कई इलाकों को तालाब बनाया ,,
दो-तीन घंटे की बारिश में ही नगर निगम के पानी निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल ,,

बिलासपुर(शशि कोन्हेर)// बिलासपुर में लॉकडाउन के पहले ही दिन दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। इस बारिश के चलते बिलासपुर शहर के कई वार्डों में जलभराव के हालात बन गए तो अनेक वार्डों का हाल तालाब की तरह हो गया। तेलीपारा, कश्यप कॉलोनी, बस स्टैंड और निराला नगर क्षेत्र की जलभराव की ये तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों से बिलासपुर नगर निगम द्वारा किए गए जल निकासी के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

इनमें साफ दिख रहा है कि मात्र दो ढाई घंटे की बारिश के बाद इन इलाकों अर्थात तेलीपारा, कश्यप कॉलोनी, बस स्टैंड और निराला नगर में चारों ओर पानी ही पानी भर गया है। तकलीफ की बात यह है कि यह पानी आसमानी बारिश का नहीं वरन..गंदे नालों और नालियों से निकला हुआ पानी है जो लोगों के घरों और गलियों में लबालब हो गया है। नगर निगम को इस स्थिति को देखते हुए पानी निकासी के लिए चल रही अपनी उठापटक को ऐसा दुरूस्त करना चाहिए। जिससे बारिश के दौरान बिलासपुर के किसी भी वार्ड में ऐसा तालाब सा नजारा..न नजर आए।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
