एसीबी की कार्रवाई : आरआई 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ,,

अंबिकापुर // आज के दौर में ईमानदारी से किसी काम को करवाना इतना आसान नहीं रह गया, लेकिन आप रिश्वत की पेशकश करेंगे, तो जो काम दो दिन में होने वाला है वो एक घंटे में हो जाएगा। रिश्वत लेने का ताजा मामला अंबिकापुर से सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरआई (राजस्व निरीक्षक) को सह कार्यालय से 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की अर्चना खाखा की जमीन नापने के बाद नक्शा बनाने के एवज में ठाकुरपुर हल्का पटवारी नंबर-57 राजबहादुर सिंह ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर कार्यालय में की थी। महिला की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
बिलासपुर14/04/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद: पक्षकारों से मांगा जवाब,, हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया दो सप्ताह का समय…
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
