
बिलासपुर– गौरेला के गोरखपुर उपजेल में बंद अमित जोगी को न्यूरो की समस्या के चलते रायपुर के लिए रवाना किया गया है, डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें चेकअप के लिए डॉक्टर्स की टीम और पुलिस सुरक्षा के बीच अमित जोगी को गौरेला से रायपुर रवाना किया गया है
बता दें, कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अमित जोगी के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शिकायत की गई कि अमित जोगी का जन्म अमेरिका में हुआ है। जबकि उन्होंने सारबहरा में जन्म होना बताकर फर्जी तरीके से चुनाव लड़ने के लिए अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाया है। अपराध दर्ज करने के सात माह बाद गौरेला पुलिस ने तीन सितंबर 2019 को अमित जोगी को गिरफ्तार किया। निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने पर जोगी ने हाई कोर्ट में जमानत आवेदन पेश किया।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
