कोरबा // कोरबा से बड़ी खबर आई है, जहां पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार ननकीराम कंवर का बेटा संदीप कंवर आज शाम साढ़े 7 बजें के लगभग भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के घर पर पहुंचा हुआ था। संदीप कंवर के कथन अनुसार देवेंद्र पांडे ने उससे 20 लाख रूपये उधार ले रखे थे, जिसे वापस लौटाने में देवेंद्र पांडे द्वारा आनाकानी की जा रही थी।
भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के घर पहुंचकर पैसों की मांग करने पर भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उसका बेटा शिवम पांडे भड़क गए और संदीप कंवर के साथ घर में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद देवेंद्र पांडे के घर पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों पक्षों को रामपुर पुलिस चौकी में लाया गया।
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है, वही भाजपा नेता देवेंद्र पांडे ने भी रामपुर पुलिस चौकी में संदीप कंवर के खिलाफ घर में जबरन घूसकर गाली-गलौच देने के साथ ही मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है।
गौरतलब है कि एक वक्त तक जब ननकीराम सत्ता का पॉवर था तब उस वक्त देवेंद्र पांडे ननकीराम कंवर के काफी करीबी माने जाते थे। राजनीतिक रसूख और ननकीराम कंवर के करीबी होने के कारण ही देवेंद्र पांडे जिला सहाकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष के पद पर भी रहे, लेकिन ननकीराम कंवर द्वारा बनाये जा रहे सृष्टि मेडिकल कालेज के निर्माण और संचालन के बाद दोनों भाजपा नेताओ में टकरार हो गया। मेडिकल कालेज पर कब्जे को लेकर ननकीराम कंवर और देवेंद्र पांडे के बीच गहरी खाई बनती गयी और जानकारो की माने तो सालों से चले आ रहा यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
फिलहाल पुलिस में भले ही पैसों के लेन देन को लेकर मारपीट किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गयी हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में मारपीट की असली वजह सृष्टि मेडिकल कालेज पर कब्जे की सालो पुरानी लड़ाई अब सड़क पर आने की चर्चा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
