पिता ने 7 साल के बेटे पर टांगी से हमला किया, गम्भीर हालत में बेटा सिम्स बिलासपुर में भर्ती …
आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया, तफ्तीश में जुटी पुलिस …
जांजगीर-चाम्पा (शशि कोन्हेर) // पामगढ़ थाना क्षेत्र के नंदेली गांव में पिता ने 7 साल के बेटे पर टांगी से हमला कर दिया. हमले के बाद गंभीर रूप से घायल बेटे को सिम्स बिलासपुर में भर्ती है. लड़के के गले और सिर पर गम्भीर चोट आई है. मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.बुधवार को नन्देली गांव के मनोज भैना, घरेलू किसी बात को लेकर आक्रोश में आ गया और अपने 7 साल के बेटे पर टांगी से हमला कर दिया ।घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपी पिता मनोज भैना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।एसपी पारुल माथुर ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी अक्सर घर में मारपीट करते रहता था, बुधवार को तैश में आकर उसने टांगी से अपने बेटे पर ही हमला कर दिया ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
