• Thu. Jul 2nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

खुद को पुलिस बता लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में 1 नाबालिग, एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश….

खुद को पुलिस बता लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में 1 नाबालिग, एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश…

जांजगीर-चाम्पा // जैजैपुर पुलिस ने खुद पुलिस बताकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 1 आरोपी नाबालिग है. मामले का चौथा आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।

कोटेतरा गांव निवासी सम्मे सिंह नेताम, अपने एक साथी के साथ रात साढ़े 8 बजे लिमतरा मोहल्ला गए थे. यहां युवक खुद को पुलिस बता गाड़ी चेक कर रहे थे. वहां से ये लोग निकले. इसके बाद बदमाश युवक पहुंचे और खुद को पुलिस बताते हुए तलाशी की बात कहने लगे. यहां आपत्ति की गई तो युवकों ने 3 हजार नगद और मोबाईल को लूट लिया ।

मामले की एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर लगाया गया. पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर संदेही सोनू चन्द्रा और एक नाबालिग लड़के से पूछताछ की तो अन्य 2 युवकों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया. इसके बाद पुलिस ने तीसरे युवक आरोपी शिवकुमार खूंटे को गिरफ्तार किया । मामले का चौथा आरोपी लालू साहू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed