भालू के जानलेवा हमले से गंभीर होरीलाल को सिम्स में मिला नया जीवन, विकृत चेहरा भी हो गया पूर्ण रूप से ठीक….
बिलासपुर // कोरबा जिले के ग्राम पोड़ीखोहा के ग्रामीण होरीलाल जो भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे सिम्स में नया जीवन मिला है। यहां के डाॅक्टरों ने अपने अथक प्रयास से घायल का सफल आॅपरेशन कर उसके विकृत चेहरे को पूर्ण रूप से ठीक कर दिया है। मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। मरीज के परिजनों ने बताया कि वह 4 अक्टूबर को पैदल जंगल के रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान षाम 6 बजे रास्ते में भालू ने अचानक उसके उपर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले से उसे गंभीर चोटे आई और उसका चेहरा पूर्ण रूप से विकृत हो गया था। उसके नाक की हड्डी टूट गई और मुंह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था साथ ही उसके बाएं हाथ में भी गंभीर चोटे आई थी। मरीज को जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया था। जहां वह स्वस्थ नहीं हो पाया तब उसे 5 अक्टूबर को सिम्स रिफर किया गया। सिम्स में मरीज की पूर्ण जांच के पष्चात नाक, कान एवं गला विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. आरती पाण्डेय ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। डाॅक्टर पाण्डेय के नेतृत्व में डाॅ. विद्याभूशण साहू, डाॅ. बी.आर. सिंग और डाॅ. ष्वेता मित्तल की टीम ने सफल आॅपरेषन को पूर्ण किया। यह आॅपरेषन करीब चार घंटे चला और मरीज के विकृत चेहरे को पूर्ण रूप से ठीक किया गया। मरीज के परिजनों ने डा. पाण्डेय एवं उसकी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। होरीलाल को सिम्स के आपातकालीन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया था। नाक कान एवं गला विभाग की देखरेख एवं बेहतर ईलाज के चलते मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ और उसे अब सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
