
बिलासपुर // सरकंडा पुलिस को हत्या के मामले में लगभग 1 माह से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। उक्त आरोपी अपने एक साथी के साथ चांटीडीह में रहने वाले एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी है। इस बाबत पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2020 को चांटीडीह मोहल्ले में रहने वाली रजिया बेगम नामक महिला ने सरकंडा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके लड़के को शिया अली नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू के वार से घायल कर दिया है। इस रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे विवेचना में लिया गया। इसी बीच आरोपियों के द्वारा चाकू मारकर घायल किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने घटना के समय से फरार आरोपियों में से एक शिया अली को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों में से एक शाहरुख अली उर्फ शारो, ईरानी मोहल्ला के अपने घर में छुपा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस के द्वारा उसके घर पर छापा मारकर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की वारदात में अपने संलिप्त होने की बात कबूल कर ली है। बहरहाल, पुलिस द्वारा शाहरुख अली उर्फ शारो पिता शेरखान अली को चांटीडीह ईरानी मोहल्ले में पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
