बिलासपुर // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तालापारा क्षेत्र में बस्ती तोड़ने का विरोध काफी समय हो रहा है। इसी विरोध में 2017, 2015 में काँग्रेस के नेता और पदाधिकारी भी बस्ती में आकर मीटिंग करते रहे और कहते थे कि बस्तियों का एक भी घर नही टूटने देंगे। आज राज्य और निगम दोनों जगह कांग्रेस की सरकार है, और इसी सरकार में उन्ही बस्ती को तोड़ने का नोटिस जारी हुआ है। सरकार और उनके नेताओ द्वारा कभी 500 तो कभी 700 के आस पास घर के बदले घर की बात कही गयी, किंतु घर की संख्या के आंकड़े 2000 से ऊपर है, जो कि काफी लंबे समय से रहते आये है, और आशा अभियान के तहत श्रम दान करके अपने घर खुद बनाये थे, ऐसे में सबको घर देने की बात बस्ती के लोगो द्वारा बोली जा रही है।

सबका कहना यह भी है कि जब पैसा हमने पहले दिया है, तो अब फिर से जबकी 30 साल पट्टे का नही हुआ है, तो हम क्यों देंगे, वो भी 22 शर्तो के साथ??
पट्टे के हिसाब से सब मालिक होंगे, किरायेदार नही, पर नगर निगम के नोटिस की जो भाषा है, उसके हिसाब से बस्ती के लोग गुलाम महसूस कर रहे है, ऐसे में शर्त मंजूर नही है।
बस्ती के बिन्दा बंजारे ने बोला कि हमको सफाई दफ्तर बनाकर रख दिया है सरकारों ने, जहां गंदगी होती है, वहां सफाई करने भेजते है, जब सफाई हो जाती है, तो कही और ठेल आते है सरकारी लोग हमको, हम सबसे वोट इसी नाम पर लिया गया था, पर आज उल्टा काम किया जा रहा है।

संतोष बंजारे ने बोला कि हमको स्वतंत्रता से रहने दे, हमे फ्लैट नही चाहिए। साथ ही रिजवाना ने बोला कि लिखित बताये सरकार कि सबको मकान देंगे और वापस यही बसायेंगे इसको लिखित शपथपत्र सरकार के सक्षम अधिकारी भी दे, और उसकी समय सीमा तय हो कि कितने समय तक घर बनकर तैयार हो जाएंगे।
उक्त तमाम बातों के साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम का घेराव किया गया व महापौर, नगर निगम, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया

महापौर से वार्ड 25 के बस्ती के लोगो की बस्ती तोड़े जाने के विरोध में बातचीत हुई,आश्वासन मिला है कि सहमति के खिलाफ बस्ती में कुछ नही होगा, सबसे चर्चा के बाद ही कुछ किया जाएगा, जनता अब इंतज़ार में है कि उनकी मांग को माना है जाएगा या नही। मांग नही माने जाने पर उग्र आंदोलन क्योंकि इसी दल के नेता 2017 में बस्ती तोड़ने का विरोध करते थे, और बस्ती को बचाने की बात कह रहे थे, मांग पूरी नही होने पर संघर्ष के रास्ते ही मात्र विकल्प है।
क्षेत्र के लोगो ने कहा शुक्रिया महापौर जी, जनता को अपना कीमती समय देने के लिए। बस बस्ती बचा लीजिये और सबका हक़ बराबरी से सबको दिलवा दीजिये, यह अपील आपसे आपकी जनता कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
