टोकन के लिए धान खरीदी केंद्रों में उमड़ा किसानों का रैला… सेन्दरी धान खरीदी केंद्र में समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी स्वयं तैनात होकर तमाम तरह की व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं. जिससे किसानों को टोकन प्राप्त करने में कोई तकलीफ ना हो….
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // कल 1 दिसंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए बिलासपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में टोकन प्राप्त करने किसानों का रैला उमड चुका है। कई जगह टोकन के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और मारामारी जैसे, हालात बन सकते हैं। टोकन के लिए आज सुबह सूर्योदय से पहले ही बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर स्थित सेंदरी गांव में सैकड़ों किसान आ धमके। इन किसानों के कितनी बड़ी संख्या में पहुंचने से वहां तैनात धान खरीदी केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सकते में है।

हांलाकि सेंदरी केंद्र के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी पूरी व्यवस्था को ठीक-ठाक करने में गंभीरता से लगे हुए हैं।। इसके बावजूद इस बात के पूरे आसार हैं कि यदि प्रशासन ने टोकन के लिए उमड़ने वाली किसानों की भीड़ और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को गंभीरता से नहीं लिया तो जिले के धान खरीदी केंद्रों में कहीं कहीं हालात खराब हो सकते हैं। कायदे से प्रकाशन को सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती करनी चाहिए। जिससे किसी तरह की अराजकता ना हो। हम यहां समाचार के साथ आज सुबह-सुबह सेंन्दरी धान खरीदी केंद्र में उमड़ी किसानों की भीड़ का वीडियो और तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे देख कर आप जिले के बाकी सभी धान खरीदी केंद्रों के हालात का अनुमान लगा सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
