बिलासपुर // प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ते मामलों और कैदियों की पैरोल खत्म होने के बाद से उनके परिजनों ने प्रदेश के राज्यपाल से गुहार लगाई है, की अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी 2 माह के लिए पैरोल की अवधि बढ़ाई जाए। क्योंकि प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जेल के अंदर उनकी जान को खतरा हों सकता है क्योंकि जेल में क्षमता से अधिक कैदी है ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन कैसे हो पायेगा।

रविवार को बड़ी संख्या में जिले के कैदियों के परिजनो ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। ऐसे में राज्य के प्रत्येक जिलों में दिन- प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो है, प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार मामले सामने आ रहे है। जो जेलों में व्यवस्था की अपर्याप्त का परिलक्षित करते है। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमणों को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, उड़ीसा, तथा केरल, हरियाणा, साथ ही दिल्ली जैसे अन्य राज्यों में पैरोल की अवधि 2 माह के लिए बढा दी गयी है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के कैदियों के परिजनों ने भी राज्य में 2 माह के लिए पैरोल की अवधि बढ़ाने की मांग शासन प्रशासन से की है। परिजनों का कहना है कि सेंट्रल जेल में क्षमता से दो गुना अधिक कैदियों की भरमार है। कोरोना को लेकर बनाई गई गाइडलाइन का पालन जेल के भीतर होने की कोई उम्मीद कैदी और उनके परिजनों को नजर नही आ रही है। जेल के भीतर की हालत बेहद चिंताजनक है। एक कैदी दूसरे कैदी के बीच सोने की जगह बेहद कम है। ऐसे में कैसे सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो पायेगा।

आपको बतादे की जेलों से पैरोल पर छुटे करीब 500 कैदियों की पैरोल अवधि खत्म हो गयी है जिसके बाद अब उन सभी को वापस जेल जाना है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले और उपजेल में एक ही दिन 90 से अधिक संक्रमितों के मिलने से कैदी व उनके परिजन सकते में है। उन सभी को अपनो की जान का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में परिजनो ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को पत्र लिख कर उनसे पैरोल की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
