बिलासपुर // शहर के लाल खदान क्षेत्र में एक बार फिर गोली चलने की घटना से पूरा शहर फिर से दहल उठा। देर शाम क्षेत्र में चली गोली की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब शहर से लगे देवरीखुर्द लालखदान पर आदतन अपराधी बिल्लू श्रीवास को उसी के साथी ने रंजिश वश दो गोली मारकर फरार हो गया।।वही इस घटना के बाद घायल आदतन अपराधी को उपचार के लिए अपोलो लाया गया जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली सीएसपी निमेश बरैया ने बताया कि लालखदान निवासी बिल्लू श्रीवास जो कि हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर है, सोमवार की शाम वह अपने घर के पास ही बैठा था इसी दौरान संजय पांडे नामक युवक ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों की माने तो कुछ समय पहले बिल्लू श्रीवास ने संजय पांडे के साथ मारपीट की थी जिसकी वजह से वह उससे नाराज चल रहा था और रंजिश रखा हुआ था वही आज शाम वह मुलाकात करने के नाम से पहुंचकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
