• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

“अर्पण एक उम्मीद” बिलासपुर पुलिस ने गुम/खोये मोबाइल पर चलाया अभियान… आपकी एक आश ,आपकी अमानत आपके पास से जीता लोगो का विश्वास… अभियान से 50 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल हुए बरामद…

बिलासपुर // बिलासपुर पुलिस ने नए साल में शहर वासियों को नव वर्ष की सौगात देते हुए गुम/खोये मोबाइल को लेकर “अर्पण “एक उम्मीद” अभियान चलाया जिसमे 130 से अधिक लोगों के गुम हुए मोबाइल को विभिन्न जिलों / राज्यों से खोज कर बिलासपुर वासियों को सौंपा इन बरामद फोन की कीमत करीब 50 लाख है। पुलिस द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कप्तान के द्वारा गुम हुए मोबाइल को बिलासपुर पुलिस वासियों को सौंपा गया। पुलिस ने 10 दिनों में “अर्पण” एक उम्मीद अभियान चलाकर लोगो की अमानत को उन तक पहुंचाने का प्रसंशनीय काम किया है। पुलिस ने आपकी एक आश ,आपकी अमानत आपके पास से लोगो का विश्वास भी जीता है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा विभिन्न विषयों/अपराधो पर लोगो को जागरूक करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चलाये इसी कड़ी में एक और सफल अभियान जुड़ गया है।

बिलासपुर पुलिस के द्वारा विगत कुछ माह में चाहे वह कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान ,साइबर अपराध के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, सामुदायिक पुलिस पर अभियान ,महिलाओ पर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रक्षा टीम के द्वारा चलाया गया अभियान, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान ,विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान सहित विभिन्न अभियान चलाकर बिलासपुर वासियों को जागरूक करने अपराध पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु चलाया गया अभियान ही क्यों ना हो सभी अभियान पर बिलासपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक संचालित किया था ,उसी तारतम्य में बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के द्वारा विगत वर्ष 2020 में सभी गुम/ खोए हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी से अवगत होने पर उन्होंने इतनी संख्या में खोए हुए मोबाइल को खोजने हेतु एक अभियान चलाकर उन्हें वापस लाकर बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु बिलासपुर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप बिलासपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस तहसील संजय ध्रुव ,साइबर सेल नोडल अधिकारी निमेष बरैया को निर्देशित किया।

बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा साइबर सेल प्रभारी कलीम खान उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक मनोज नायक उपनिरीक्षक अजय बारे के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर गुम हुए मोबाइल को बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में आरक्षक मुकेश वर्मा नवीन एक्का, दीपक यादव, राकेश बंजारे सोनू पाल ,तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू संतोष यादव ईश्वरी कश्यप विकास कुमार शामिल किया गया।विशेष टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर विगत 10 दिनों में सफलतापूर्वक अभियान अर्पण एक उम्मीद को संचालित कर 130 से अधिक लोगों के मोबाइल को खोज निकाला

बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में वर्ष 2020 में बिलासपुर वासियों की गुम हुए मोबाइल की रिपोर्ट के आधार पर उसे खोजने हेतु एक अभियान अर्पण एक उम्मीद चलाकर विगत 10 दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सर्च कर साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर 130 से अधिक मोबाइल को प्राप्त कर बिलासपुर वासियों को एक विशेष अभियान अर्पण एक उम्मीद…चलाकर आज लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मोबाइल धारकों सौपा गया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed