दिनांक 27 फरवरी 2021 को अबूझमाड़ महोत्सव- तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2021 का होगा आयोजन…
नारायणपुर // अबूझमाड़ महोत्सव तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2021, 27 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालय, नारायणपुर में आयोजित होगी। यह मैराथन अबूझमाड़ में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह आयोजन इस वर्ष हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से बासिंग तक 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) तक किया जा रहा है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, वन, झरना और विशालकाय पर्वत श्रृंखलाओं से ओतप्रोत है।
उल्लेखनीय है कि यह मैराथन बस्तर का एकलौता और बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मैराथन है जो अबुझमाड़ और बस्तर को विश्वस्तर पर ख्याति दिलाने में कारगर साबित हो रहा है, इस अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में देश के प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं, विजयी प्रतिभागियों को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस मैराथन में महिला और पुरूष दोनो वर्ग के लिए पृथक-पृथक 05 पुरस्कार क्रमशः 1 लाख 21 हजार रूपये, 61 हजार रूपये, 31 हजार रूपये, 21 हजार रूपये और 11 हजार रूपये रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह मैराथन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों, पंजीकृत/गैर-पंजीकृत समितियों, पत्रकार साथियों, व्यापारिक संस्थानों और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से आयोजित बस्तर का सबसे बड़ा मैराथन है जो विगत 03 वर्षों से हर साल पूरे उत्साह के साथ नारायणपुर में आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों में हर साल 5 हजार से अधिक लोगों ने इस मैराथन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है, जिसमें देश-विदेश के धावक भी शामिल हैं।
पंजीयन की अंतिम तिथि – 25 फरवरी 2021
अबूझमाड़ महोत्सव- तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेने के लिए अपना आनलाईन नामांकन आज ही भरें, आनलाईन फार्म भरने के लिए वेबसाईड www.abujhmadmarathon2021.com में लाग-इन करें……..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
