बिलासपुर को कोरोना संक्रमण से बचाने लोगों को मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने ठोस कदम उठाये प्रशासन… कलेक्टर ने कहा, सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें जल्द ही प्रशासन.. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चलाएगा मुहिम…
बिलासपुर // नगर निगम के सभी एल्डरमैनों द्वारा पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर शहर में भी कोरोना के संक्रमण मैं तेजी से हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता जाहिर की है और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इससे बचने के लिए बिलासपुर शहर एवं जिले में लोगों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का निर्वहन करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें। नगर निगम के सभी एल्डरमैन सर्व शैलेंद्र जायसवाल, अखिलेश गुप्ता काशी रात्रे, अजरा खान,और सुबोध केसरी, ने इस बाबत एक ज्ञापन आज जिला कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर को सौंपा और उनसे आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से शहर को बचाने के लिए सामाजिक दूरी एवं लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने ठोस कार्रवाई करें। कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर को जिलाधीश सारांश मित्र को ज्ञापन सौंपते समय सभी एल्डरमैनों ने आशंका जताई है कि जिस तरीके से शहर एवं आसपास के इलाकों में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। उसे देखते हुए होली त्यौहार एवं शहर के व्यस्ततम मार्गों एवं प्रमुख बाजारों में भीड़ भाड़ पर रोकथाम की जरूरत है।
सभी ने ज्ञापन में लिखा है कि शहर में आम जनता के द्वारा आमतौर पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे पूरे शहर में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ने और फैलने की आशंका बलवती होने लगी है। वही आने वाले दिनों में होली पर्व को देखते हुए मास्क लगाने और भीड़ भाड़ पर रोक लगाने की अनिवार्यता साफ दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति देखते हुए एल्डरमैनों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि बिलासपुर में मास्क लाने को अनिवार्य करते हुए एसपीओ के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश प्रशासनिक अमले को दें। जिससे बिलासपुर शहर और यहां के लोगों को कोरोना के संक्रमण की आशंका से महफूज रखा जा सके। वही इन सभी एल्डरमैनों ने आम जनता से भी अपील की है कि लोग कोविड-19 का वैक्सीन जरूर लगवाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
कलेक्टर सारांश मित्तर ने एल्डरमेनों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से तथा जन जागरण चलाकर ही इस संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सभी को इसमें अपनी-अपनी भागीदारी निभाते हुए कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना चाहिए। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जन जागरण अभियान चलाकर लोगों के बीच कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने की मुहिम चलाई जाएगी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
