बिलासपुर // कोविड-19 कोरोना महामारी ने फिर से पूरे देश में अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार फिर एक बार कोरोना की वजह से चिंतित नजर आ रहे हैं। देश सहित राज्यों में भी जांच बढ़ने के साथ ही पॉजिटिव मामले लगातार सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ में बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। बुधवार को 1 दिन में पूरे प्रदेश में 856 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 1 दिन में मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 887 रही। गुरुवार को रायपुर में 287 दुर्ग में 240 बिलासपुर में 58 सरगुजा में 36 राजनांदगांव में 46 नए संक्रमित मरीज मिले तो वही बालोद में 10, बेमेतरा में 20, धमतरी में 17, बलौदाबाजार में 17, महासमुंद में 21, रायगढ़ में 18, जांजगीर में 16, सरगुजा में 36, कोरिया में 25, सूरजपुर में 10, तो जशपुर में 20 नये मरीज सामने आए हैं। वही प्रदेश में 6 मौतें हुई है जिनमें 3 मौतें दुर्ग में, 2 कवर्धा और 1 जांजगीर-चांपा में हुई है। देखिए चार्ट…
प्रदेश की न्यायधानी की बात करें तो बिलासपुर में आज कोरोना के 58 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शहर के उत्तर से दक्षिण छोर तक पॉजिटिव केसेस मिलने का सिलसिला एक बार फिर शुरू होता दिख रहा है.. अनदेखी और लापरवाही की वजह से कोरोना फिर एक बार अपने पैर पसारता नजर आ रहा है।बिलासपुर में गुरुवार को व्यापार विहार मंगला सरकंडा तोरवा समेत कई जगहों से कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 11 साल के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक शहर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। खतरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज एक बार फिर प्रधानमंत्री ने देश भर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक कर चर्चा की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
