बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने शहरवासियों को दी, “रंगों के पर्व होली” की शुभकामनाएं…
शहर विधायक ने शहरवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने और सदैव सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की…
बिलासपुर // शहर विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर वासियों को होली पर्व की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली छत्तीसगढ़ और बिलासपुरवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख-शांति लाए। शैलष पांडे ने रंग पर्व होली की बधाई देने के साथ ही बिलासपुर के लोगों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के संक्रमण से एक जंग हम सब मिलकर जीत चुके हैं।अब हम सब एक बार फिर मास्क लगाकर और हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भीड़-भाड़ से दूर रहकर कोरोना को निर्णायक मात दे सकते हैं। शहर के लोगों को बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए शैलेष पांडे ने सभी से भीड़-भाड से बचने और मास्क लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जहां तक सरकार का सवाल है सरकार और सरकारी मशीनरी वैक्सीनेशन समेत तमाम क्षेत्रों में अपना काम कर रही है। लेकिन हमें भी कोरोना के साथ चल रही इस जंग में जीत हासिल करने के लिए मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर इस जंग में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
बिलासपुर12/05/2026करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार का खेल ? बनते ही उखड़ी सड़क,, PWD के अफसर गायब,, ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप,, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कलेक्टर से की शिकायत…
