बर्जेस स्कूल के टीकाकरण केंद्र में मचा हंगामा…
पहले कहा.. “प्रथम आया प्रथम पाया” के नियम से शुरू में आने वाले 200 लोगों को लगेगा टीका, अब कह रहे आज सिर्फ डेढ़ सौ को लगेगा टीका…
यह घोषणा करने पर कि अब सिर्फ डेढ़ सौ युवाओं को ही लग पाएगा टीका, मचा जबरदस्त हंगामा टीकाकरण के लिए आए युवा भड़के…
बिलासपुर // जो सरकार और जिला प्रशासन बिलासपुर जिले के गांव गांव में लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए बाकायदा प्रचार अभियान चला रही है.. वहीं प्रशासन बिलासपुर में तड़के सुबह से यहां के टीकाकरण केंद्रों में कतार लगाने वाले युवाओं को उल्टे पांव लौटा रही है। बिलासपुर के टीकाकरण केंद्रों में यह लगभग रोज रोज का तमाशा हो गया है। आज भी सभी केंद्रों में टीके 200 डोज लगाने की घोषणा करने के बाद ऐन वक्त पर कह दिया गया कि वैक्सीन खत्म होने के कारण आज सिर्फ डेढ़ सौ युवाओं को ही टीका लगेगा। यह बात सुनकर बर्जेस स्कूल परिसर के टीकाकरण केंद्र में सुबह 5:30 बजे से पहुंचे युवाओं का गुस्सा भड़क उठा। और वे टीकाकरण केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे । युवाओं का कहना है कि एक तरफ तो सरकार चारों ओर प्रचार प्रसार और जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। वही टीका लगवाने के लिए केंद्र में पहुंचने वाले लोगों को ( टीका नहीं है कह कर )उल्टे पांव वापस लौटाया जा रहा है। अगर आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही होता रहा तो बिलासपुर शहर के युवाओं में टीकाकरण को लेकर दिख रहा जोश ठंडा पड़ सकता है। और तब सरकार को टीकाकरण के अपने लक्ष्य की पूर्ति के लाले पड़ सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
